राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी जारी, 13 नवंबर तक आपत्ति का मौका

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी जारी, 13 नवंबर तक आपत्ति का मौका

8 नवंबर 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी शनिवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट http//entdata.co.in पर जारी कर दी गई। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला पर यदि कोई आपत्ति हो तो 13 नवंबर की शाम छह बजे तक ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन संज्ञान में ला सकता है।

🔴 डाउनलोड करें क्लिक करके 👇

अभ्यर्थियों को आपत्ति से संबंधित साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य है। साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उसे प्रथम दृष्टया निरस्त मान लिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। व्यकिगात, पत्राचार एवं मोबाइल आदि किसी अन्य माध्यम से कोई भी आपत्ति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि एक नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 505 केंद्रों पर आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकृत राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्यनरत 174662 छात्र-छात्राओं में से तकरीबन 42 हजार अनुपस्थित थे।


आज राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे 1.74 लाख छात्र

01 नवंबर 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में 509 केंद्रों पर दस से एक बजे की पाली में कराई जाएगी। 

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां पूरी कर है। उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित 15143 सीटों के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्यनरत 174662 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। सफल छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति खाते में भेजी जाएगी।


NMMSE परीक्षा 2027: अभ्यर्थी 23 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति ले जाना अनिवार्य

23 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (NMMSE) 2027 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर 2026 से निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभ्यर्थी http://entdata.co.in वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट से ही प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति भी लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेन्द्र प्रताप की ओर से जारी पत्र में संबंधित शिक्षा अधिकारियों एवं समाचार पत्रों से सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि सभी अभ्यर्थियों तक यह जानकारी समय से पहुंच सके।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह: परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और ऑनलाइन आवेदन में दर्ज फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति तैयार रखें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।




NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा सत्र 2027-28 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर की गई

17 सितंबर 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि 16 सितंबर थी। मनोविज्ञानशाला की निदेशक तनुजा त्रिपाठी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। उत्तर प्रदेश के लिए आवंटित 15143 सीटों के सापेक्ष अब तक 107887 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

अलीगढ़ से सर्वाधिक 7488, आगरा 2449, अयोध्या 2484, बरेली 2522, बुलंदशहर 2558, जौनपुर 2408, कौशांबी 4532, लखीमपुर खीरी 2480 लखनऊ 2038, प्रयागराज 4355 और शाहजहांपुर से 2095 आवेदन मिले हैं।






16 सितंबर तक छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरु

आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा

22 अगस्त 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी परीक्षा एक नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। डाक या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी entdata.co.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यार्थी सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। 

ऑनलाइन आवेदन के दौरान तहसीलदार या सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए। आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।



NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन 16 सितंबर तक, परीक्षा 1 नवंबर को, अधिक से अधिक छात्रों को आवेदन के लिए प्रेरित करने का निर्देश

22 अगस्त 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पत्र के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को जनपद स्तर पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी आवेदन www.entdata.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।

पत्र के अनुसार परीक्षा के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वर्ष 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1,000 रुपये की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राज्य के लिए कुल 15,143 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है।

दो प्रश्नपत्रों में होगी परीक्षा

NMMS परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) के दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों में 90-90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 30 मिनट दिए जाएंगे। SAT में विज्ञान के 35, सामाजिक विज्ञान के 35 और गणित के 20 प्रश्न होंगे।

पत्र में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक योग्य छात्रों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।






NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28 के लिए विज्ञप्ति जारी, 18 अगस्त से 16 सितंबर तक होंगे आवेदन

16 अगस्त 2026
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक पात्र छात्र-छात्राएं 18 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध कराई गई है।


कक्षा-8 के विद्यार्थी होंगे पात्र

विज्ञप्ति के अनुसार वे विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय (परिषदीय) विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत हैं, परीक्षा के लिए पात्र होंगे।


इन विद्यालयों के विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय तथा प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र नहीं हैं।


अभिभावक की आय सीमा ₹3.50 लाख

परीक्षा में वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक न हो। आवेदन के समय सक्षम अधिकारी/तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व जारी होना चाहिए।


परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों एवं सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन पूरा करें।


राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 की उत्तरकुंजी जारी, 13 नवंबर तक आपत्ति का मौका Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 6:53 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.