दिनांक 03 नवंबर को विशेष विभागीय पात्रता परीक्षा (स्पेशल TET) में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों हेतु अवकाश घोषित, आदेश देखें
शासन के आदेश के क्रम में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विशेष टीईटी परीक्षा दे रहे सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स हेतु 3 नवम्बर का विशेष अवकाश घोषित
02 नवंबर 2026
शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष टीईटी के लिए मिलेगा अवकाश, तीन नवंबर को छह मंडल मुख्यालयों में 131 केंद्रों पर होगी परीक्षा
30 अक्टूबर 2026
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
संयुक्त सचिव लालमणि यादव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा तीन नवंबर को आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में 131 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए 1.06 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक होगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। वर्ष 2010 या उससे पहले नियुक्त करीब 1.41 लाख शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नहीं थे। इनमें से लगभग 80 हजार शिक्षक पिछली सामान्य टीईटी में सफल हुए हैं। शेष अभ्यर्थियों के लिए विशेष टीईटी आयोजित की जा रही है।
शिक्षक संगठन लंबे समय से परीक्षा के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
दिनांक 03 नवंबर को विशेष विभागीय पात्रता परीक्षा (स्पेशल TET) में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों हेतु अवकाश घोषित, आदेश देखें
Reviewed by sankalp gupta
on
9:08 PM
Rating:

No comments:
Post a Comment