माह नवंबर से 14 सप्ताह तक विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार सूजी से निर्मित मीठा हलुआ / उपमा दिए जाने संबंधी आदेश जारी

पीएम पोषण योजनान्तर्गत 'सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन' के अन्तर्गत सूजी से निर्मित हलवा / उपमा का वितरण की शुरुआत धनतेरस के अवसर पर 6 नवंबर दिन शुक्रवार से hogi

प्रेस नोट

प्रदेश सरकार विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के समस्त जनपदों के पी०एम० पोषण योजना से आच्छादित विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र / छात्राओं को "सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन" के अन्तर्गत पोषक तत्व से भरपूर ताजा मीठा हलवा एवं उपमा (नमकीन हलवा) उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत माह के प्रथम व तृतीय सप्ताह को मीठा हलवा तथा द्वितीय, चतुर्थ व पंचम सप्ताह में उपमा (नमकीन हलवा) वितरित किया जायेगा।

यह योजना दिनांकः 06.11.2026 (धनतेरस के अवसर) से प्रारम्भ की जायेगी। योजना के गुणवत्तापूर्ण संचालन की निगरानी 'मॉ समूह', विद्यालय प्रबंध समिति व टास्क फोर्स के माध्यम से की जायेगी।




परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब हर शुक्रवार मिलेगा सूजी का मीठा हलवा- नमकीन उपमा, रसोइयों को प्रति छात्र दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक

लखनऊ। परिषदीय और पीएम पोषण योजना से आच्छादित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली अब हर शुक्रवार कुछ और पौष्टिक होगी। नवंबर से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक बच्चों को मिड-डे मील के अलावा सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को प्रति छात्र दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।

पीएम पोषण योजना के तहत शुरू की जा रही इस व्यवस्था में प्रत्येक बच्चे के लिए कम से कम 30 ग्राम सूजी से हलवा या उपमा तैयार किया जाएगा। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में नमकीन उपमा दिया जाएगा। बच्चों को यह आहार मध्यावकाश में मिड-डे मील के अतिरिक्त मिलेगा।  स्कूलों में प्रतिदिन सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन लेने वाले बच्चों की संख्या दर्ज की जाएगी। वितरण के फोटोग्राफ भी सुरक्षित रखे जाएंगे।


माह नवंबर से 14 सप्ताह तक विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार सूजी से निर्मित मीठा हलुआ / उपमा दिए जाने संबंधी आदेश जारी








माह नवंबर से 14 सप्ताह तक विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार सूजी से निर्मित मीठा हलुआ / उपमा दिए जाने संबंधी आदेश जारी Reviewed by sankalp gupta on 7:17 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.