अक्टूबर में होने वाली मासिक शिक्षक संकुल मीटिंग 21 अक्टूबर को होगी, इस बार से मीटिंग विद्यालय अवधि में ही होगी, देखें आदेश, निर्देश और बैठक का एजेंडा

संकुल स्तर पर जुटकर शैक्षिक गुणवत्ता सुधारेंगे बेसिक शिक्षक, 21 अक्तूबर को होगी मासिक शिक्षक संकुल बैठक, निपुण लक्ष्य पर होगा मंथन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए 21 अक्तूबर को शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की रणनीति पर चर्चा होगी।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रत्येक माह की तरह इस माह में भी संकुल स्तर पर शिक्षकों को एक मंच पर लाकर उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं को साझा किया जाएं।

बैठक के मुख्य बिंदुओं में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में बुनियादी शिक्षा पर जोर होगा। भाषा और गणित कौशल को मजबूत करने, निपुण लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा, शिक्षक डायरी, टीएलएम का प्रयोग और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। बैठकें दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विद्यालय समयावधि में होंगी।  प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए ये बैठकें अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। शिक्षक संकुलों को बैठक से पहले एजेंडा बिंदुओं का विभाजन कर तैयारी करनी होगी। बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी और बैठक की फोटो व कार्यवृत्त प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 


अक्टूबर में होने वाली मासिक शिक्षक संकुल मीटिंग 21 अक्टूबर को होगी, इस बार से मीटिंग विद्यालय अवधि में ही होगी, देखें आदेश, निर्देश और बैठक का एजेंडा 
 





अक्टूबर में होने वाली मासिक शिक्षक संकुल मीटिंग 21 अक्टूबर को होगी, इस बार से मीटिंग विद्यालय अवधि में ही होगी, देखें आदेश, निर्देश और बैठक का एजेंडा Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 6:52 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.