समग्र शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु धनराशि संबंधी लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 4.61 करोड़ रुपये की लिमिट जारी होगी, आईसीटी/स्मार्ट क्लास, बैगलेस डे और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के नोडल शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में स्वीकृत प्रावधान के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जनपदों को कुल 461.69500 लाख रुपये (लगभग 4.62 करोड़ रुपये) की लिमिट जारी की जाएगी।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को आईसीटी/स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग, बैगलेस डे तथा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके साथ ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान एवं गणित विषय के नवनियुक्त शिक्षकों का आरंभिक प्रशिक्षण (Induction Training) भी कराया जाएगा।

जारी होने वाली धनराशि का उपयोग प्रशिक्षण में प्रतिभागियों एवं संदर्भदाताओं के आनुषंगिक व्यय तथा स्टेशनरी व्यय के लिए किया जाएगा। राज्यों की स्वीकृत वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संचालित कराने की तैयारी है।


समग्र शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु धनराशि संबंधी लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में











समग्र शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु धनराशि संबंधी लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 6:56 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.