बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन/अनुश्रवण के संबंध में ।

न्यूनतम रखें स्थानीय अवकाश ताकि समय से पूरा हो कोर्स, अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम-कमिश्नर को अनुश्रवण के भेजे निर्देश

कहा, विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं को अपनी समीक्षा में करें शामिल

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है, परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं। जबकि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं भी जल्द होनी हैं। वहीं जनगणना-चुनाव आदि की वजह से पढ़ाई का वास्तविक समय प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखें ताकि समय से कोर्स पूरा किया जा सके।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह सुझाव सभी डीएम कमिश्नर को भेजा है। उन्होंने कहा है कि छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। वास्तविक शिक्षण अधिगम गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन-अनुश्रवण के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि शेष बचे हुए समय में हम सब यह सुनिश्चित करें छात्र-छात्राओं का वास्तविक पठन-पाठन (शिक्षा अधिगम स्तर) को बेहतर से बेहतर किया जा सके। उन्होंने 30 बिंदु संलग्न करते हुए कहा है कि डीएम-कमिश्नर इन बिंदुओं को अपनी समीक्षा बैठक में अनुश्रवण करें ताकि इसका लाभशिक्षा विभाग को मिल सके।

इसमें प्रमुख रूप से समग्र शिक्षा अभियान, बेसिक शिक्षकों के समायोजन, निपुण प्लस का प्रयोग, यू-डायस में डाटा अपडेट, ईसीसीई चयन और बाल वाटिका का प्रभावी संचालन, आरटीई के बजट का व्यय, प्रोजेक्ट अलंकार, परख मॉड्यूल का प्रयोग, पीएम पोषण योजना, रसोइयों की प्रतियोगिता की तैयारी, लैब की क्रियाशीलता, छात्रों-शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बीटीसी व बीएड प्रशिक्षार्थियों की इंटर्नशिप, केजीबीवी में नामांकन, मिनी स्टेडियम, टेंडर आदि शामिल है।



बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन/अनुश्रवण के संबंध में



बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन/अनुश्रवण के संबंध में । Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 7:07 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.