बेसिक शिक्षा : कक्षा पांच से आठ तक कौशल विकास पर फोकस
बेसिक शिक्षा : कक्षा पांच से आठ तक कौशल विकास पर फोकस
लखनऊ। प्रदेश में नए सत्र 2027-28 से कक्षा पांच से आठ तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों से पढ़ाई होगी। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में कक्षा पांच से ही बच्चों को कौशल विकास से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। कौशल बोध के नाम से कक्षा पांच से आठ तक एक चैप्टर इसमें शामिल है। शुरुआत में बच्चों को इससे जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाएगी। आगे चलकर उनको कौशल प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को आगे चलकर रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।
बच्चों को मिलेगा अपग्रेड कंटेंट
एनसीईआरटी का कंटेंट राज्यों की अपेक्षा बेहतर होता है। देश भर के शिक्षाविद इसका पाठ्यक्रम तैयार करते हैं। देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं, सिविल सर्विस आदि की तैयारी के लिए युवा सर्वाधिक एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ते हैं। युवा सिविल तैयारी के लिए सर्वाधिक एनसीईआरटी की कक्षा नौ-दस की किताबें पढ़ते हैं। एनईपी 2020 लागू होने के बाद देश भर में पढ़ाई में एकरूपता लाने के लिए भी एनसीईआरटी का किताबें लागू की जा रही हैं।
ये हैं प्रमुख किताबेंः कक्षा पांच में वीणा, संतूर, गणित मेला, बांसुरी, खेल योग, मैथ्स मेला, कक्षा छह में मल्हार, दीपकम, गणित प्रकाश, पूर्वी, कौशल बोध, ख्याल, गणित प्रकाश, खेल यात्रा, कृति, क्यूरिसिटी, कक्षा सात-आठ में मल्हार, गणित प्रकाश, दीपकम, पूर्वी, जिज्ञासा, समाज का अध्ययन, कृति, खेल यात्रा, एक्सप्लोरिंग सोसायटी, गणित प्रकाश, कौशल बोध आदि शामिल हैं।
बेसिक शिक्षा : कक्षा पांच से आठ तक कौशल विकास पर फोकस
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
5:56 AM
Rating:
No comments:
Post a Comment