सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन, देखें जारी अधिकृत विज्ञप्ति
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन, देखें जारी अधिकृत विज्ञप्ति
15 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
यह भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों के लिए है। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत कुल 12,405 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसमें सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 पद शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पद शामिल हैं।
पहले ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 तय थी जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर थी। छात्रों के हित को देखते हुए इन तिथियों को संशोधित कर विस्तारित किया गया है।
तीन व चार दिसंबर को होगी परीक्षा : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि के बावजूद लिखित परीक्षा की तारीखें नहीं बदली जाएंगी। लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। यह परीक्षा तीन और चार दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह विस्तार अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने का अतिरिक्त समय देगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए भी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं
नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11508 रिक्त पदों का जिलेवार विवरण देखें
16 सितंबर 2026



ओटीआर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे अभ्यर्थी
माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 पदों पर भी भर्ती विज्ञापन जारी
प्रयागराज। आयोग की ओर से प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों हेतु भी विज्ञप्ति जारी की गई है।
प्रयागराज। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती का महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, (शहरी) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन संख्या-05/2026 के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक (शहरी) के पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर होगी। इन पदों के लिए परीक्षा तीन एवं चार दिसंबर को होगी।
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन, देखें जारी अधिकृत विज्ञप्ति
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
6:20 AM
Rating:
No comments:
Post a Comment