मान्यता समिति पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में
28 बीएसए और 13 एडी बेसिक से जवाब तलब, स्कूलों की मान्यता लंबित रखने पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त
लखनऊ। निजी स्कूलों की मान्यता लंबित रखने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा अधिकारियों पर सख्ती की है। विभाग ने 28 बीएसए व 13 एडी बेसिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जल्द इस पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश भर में 89 निजी स्कूलों के मान्यता के प्रकरण लंबित हैं। इसमें एक से चार-चार महीने तक फाइलें कमेटी के पास लंबित हैं। सबसे अधिक 22 निजी स्कूलों की मान्यता के मामले संभल जिले के हैं। लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बाराबंकी, उन्नाव, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, इटावा, महाराजगंज, कानपुर नगर, हरदोई, गौतमबुद्ध नगर, मिर्जापुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व गाजीपुर में भी कई मामले लंबित हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इन जिलों के बीएसए से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 13 एडी बेसिक आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर व वाराणसी से भी इस पर जवाब तलब किया गया है।
मान्यता समिति पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
7:13 AM
Rating:
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
7:13 AM
Rating:








No comments:
Post a Comment