60 साल की उम्र वाले शिक्षामित्र भी कर सकेंगे आवेदन, 11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिली आयु सीमा में छूट

60 साल की उम्र वाले शिक्षामित्र भी कर सकेंगे आवेदन, 11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिली आयु सीमा में छूट


लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही 11508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट दी गई है। 60 साल की उम्र वाले शिक्षामित्र भी आवेदन कर सकेंगे। अभी सामान्य अभ्यर्थी के लिए भर्ती में आयु एक जुलाई को 21 साल से 40 साल तक है।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजे निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन नगर क्षेत्र के 11508 सहायक अध्यापक के पदों पर चल रही चयन व नियुक्ति प्रक्रिया में इसे शामिल किया जाए। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। शिक्षामित्रों को पूर्व में दो भर्तियों में भारांक व आयु सीमा में छूट दी जा चुकी है।

इसी क्रम में 69000 शिक्षक भर्ती की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अगली चयन प्रक्रिया में एक और अवसर देने के लिए सरकार से विचार करने को कहा था। इसी क्रम में आयु सीमा में छूट दी गई है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 1.43 लाख शिक्षामित्र इस छूट के पात्र होंगे। 
60 साल की उम्र वाले शिक्षामित्र भी कर सकेंगे आवेदन, 11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिली आयु सीमा में छूट Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 5:26 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.