विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत विद्यालयों में 'ई-कचरा प्रबंधन आयोजन के संबंध में
स्कूली छात्र बनेंगे "वेस्ट वॉरियर्स" सीखेंगे-सिखाएंगे कचरा प्रबंधन, प्रत्येक विद्यालय में रखे जाएंगे चार अलग-अलग कूड़ेदान
बच्चों को कूड़ा निस्तारण की समझाई जाएगी वैज्ञानिक तकनीकी
छात्रों को कचरे के उचित प्रबंधन को दैनिक आदत बनाने पर फोकस
20 अक्टूबर 2026
लखनऊ। देश-प्रदेश में तेजी से बढ़ रही कूड़ा प्रबंधन, खासकर ई कचरा की समस्या के समाधान के लिए स्कूलों से नई शुरुआत होगी। विद्यालयों में जहां छात्र वेस्ट वॉरियर्स (अपशिष्ट योद्धा) बनेंगे। वहीं उन्हें कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। छात्रों के माध्यम से घर घर तक जागरूकता पहुंचाई जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय की पहल पर प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर कई अलग-अलग गतिविधियां हो रही हैं। इसके तहत 28 अक्तूबर को ई वेस्ट निस्तारण को लेकर प्रार्थना सभा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे छात्रों को इसके खतरे व निस्तारण करना बताया जाएगा।
विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत छात्रों को ई-वेस्ट वॉरियर्स भी बनाया जाएगा। छात्रों को कचरे के उचित प्रबंधन को दैनिक आदत बनाया जाएगा। वहीं सभी विद्यालयों में चार-चार कूड़ेदान भी रखे जाएंगे। हरे कूड़ेदान में गीला यानी रसोई का कचरा, लाल कूड़ेदान में सेनेटरी कचरा, नीले कूड़ेदान में सूखा कचरा कॉपी-किताब, लकड़ी आदि की सामग्री रखी जाएगी । काले कूड़ेदान में विशेष देखभाल वाले कचरे जैसे पेंट के डिब्बे, एक्सपायर दवाएं, खराब बल्ब, ई-वेस्ट एकत्र किए जाएंगे। साथ ही छात्रों को इसके वैज्ञानिक निस्तारण के बारे में भी बताया जाएगा।
इस पहल से विभाग बच्चों के घर-घर तक कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक पहल को पहुंचाने का काम करेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि इस पहल को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।
डायट व बीईओ कार्यालय में भी रखे जाएंगे कूड़ेदान
महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों के साथ-साथ सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, जिला परियोजना कार्यालयों व बीईओ कार्यालयों में भी चार-चार कूड़ेदान रखे जाएंगे। इसको कंटीजेंसी मद से खरीदा जाएगा। आईसीसी सामग्री का प्रयोग करते हुए कूड़ा निस्तारण के प्रति प्रचार-प्रसार किया जाए। ई वेस्ट पंजीकृत निस्तारण करने वालों को देने के लिए विकासखंड स्तर पर बीईओ नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
15 अक्टूबर 2026
विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत विद्यालयों में 'ई-कचरा प्रबंधन आयोजन के संबंध में
विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत विद्यालयों में 'ई-कचरा प्रबंधन आयोजन के संबंध में
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
8:02 AM
Rating:
No comments:
Post a Comment