बच्चों को भोजन परोसने से पहले चखेंगे दो वयस्क, आंगनबाड़ी में लागू होगी रोस्टर आधारित जांच व्यवस्था

बच्चों को भोजन परोसने से पहले चखेंगे दो वयस्क, आंगनबाड़ी में लागू होगी रोस्टर आधारित जांच व्यवस्था


लखनऊ। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसे दो वयस्क चखेंगे। भोजन के स्वाद व गुणवत्ता की जांच इनसे कराने के बाद ही इसे बच्चों को वितरित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रोस्टर आधारित इस प्रणाली को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं।


विभाग की ओर से कहा गया है कि रसोइयां व माता समिति के दो सदस्यों को प्रतिदिन विद्यालय में आमंत्रित कर उनसे भोजन की जांच कराया जाना आवश्यक है। कोई भी विद्यालय इस कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना हुई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही भोजन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी पूरा जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने कहा है कि कोटेदार से प्राप्त खाद्यान्न उच्च गुणवत्ता के व एफएफयू मानक का उल्लेख होना जरूरी है। भोजन बनाने से पहले अनाज की अच्छी तरह से सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण साफ-सुथरा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण से जुड़े अधिकारी गुणवत्ता बनाए रखने पर पूरा जोर देंगे। 
बच्चों को भोजन परोसने से पहले चखेंगे दो वयस्क, आंगनबाड़ी में लागू होगी रोस्टर आधारित जांच व्यवस्था Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 9:12 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.