माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण सत्र 2025-26 द्वारा स्थानान्तरित किये गये कार्मिकों के कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण किये जाने की सूचना उपलब्ध कराये जाने के संबंध में।
तबादले के बाद भी अंगद की तरह पैर जमाए बैठे 200 से अधिक शिक्षा विभाग के बाबू, शासन ने कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक व प्रधान सहायक का किया था तबादला
लखनऊ। तबादला हो गया, लेकिन कर्मचारी पुराने ठिकाने से हटने को तैयार नहीं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से जमे कर्मचारियों के 11 सितंबर को किए गए तबादले के बाद करीब आधे ने अब तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विभाग ने अब संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को तत्काल कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और उनकी जगह नए कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक और आशुलिपिक संवर्ग के 488 कर्मचारियों का तबादला किया था। इनमें से करीब आधे कर्मचारी अभी भी पुराने तैनाती स्थल पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं। निदेशालय स्तर से मांगी गई जानकारी भी जिलों और मंडलों से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले कर्मचारियों की सूचना तत्काल मांगी है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों के बीएसए, डीआईओएस, मंडलीय सहायक व संयुक्त शिक्षा निदेशकों की ओर से सूचना देने में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण सत्र 2025-26 द्वारा स्थानान्तरित किये गये कार्मिकों के कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण किये जाने की सूचना उपलब्ध कराये जाने के संबंध में।
माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानान्तरण सत्र 2025-26 द्वारा स्थानान्तरित किये गये कार्मिकों के कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण किये जाने की सूचना उपलब्ध कराये जाने के संबंध में।
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
5:49 AM
Rating:
Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2
on
5:49 AM
Rating:



No comments:
Post a Comment