पदोन्नति हेतु परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने के संबंध में आदेश जारी

बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए 23 अक्तूबर तक देनी होगी वरिष्ठता सूची

10 साल बाद जागी बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति की उम्मीद, 3 हफ्ते में वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश

लखनऊ। लगभग 10 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को पत्र भेजकर तीन सप्ताह के भीतर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

गौरतलब है कि बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति वर्ष 2016 से लंबित है। शिक्षक संगठन लगातार इसे लेकर मांग करते रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को वरिष्ठता सूची तैयार करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद शिक्षकों में पदोन्नति की उम्मीद फिर जाग गई है। 


बेसिक शिक्षकों को 10 साल बाद पदोन्नति का तोहफा देने की तैयारी, बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को वरिष्ठता सूची बनाने के दिए निर्देश

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का करीब 10 साल से चला आ रहा पदोन्नति का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को जिलों में पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलने की संभावना है। 

शिक्षकों के अनुसार वर्ष 2016 के बाद परिषदीय विद्यालयों में पदोन्नति नहीं हुई है। व्यवस्था के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाती है। वहीं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति का प्रावधान है। 

प्रदेश में करीब 3.30 लाख परिषदीय शिक्षक हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 150 विद्यार्थियों पर प्रधानाध्यापक का एक पद प्राथमिक और 100 विद्यार्थियों पर एक पद उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत है। परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बीएसए को वरिष्ठता सूची तैयार कर 23 अक्तूबर तक परिषद कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। सूची तीन सप्ताह में तैयार की जानी है। इसके बाद नवंबर से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।



पदोन्नति हेतु परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने के संबंध में आदेश जारी







व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।
पदोन्नति हेतु परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने के संबंध में आदेश जारी Reviewed by sankalp gupta on 7:38 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.