परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 'शिक्षक संकुल' की मासिक बैठक के आयोजन के संबंध में नए निर्देश जारी

परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य

 लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में अब हर माह पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें स्कूल के समय में ही होंगी। इस माह से मार्च तक बैठक दोपहर एक से तीन बजे और अप्रैल से सितंबर तक दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। हर माह के तीसरे मंगलवार को होने वाली बैठक के दिन अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में बैठक होगी।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। हर महीने अलग-अलग स्कूलों में बैठक होगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की बैठकें अलग होंगी। शिक्षक अपने अच्छे काम, नए प्रयोग, पढ़ाने के तरीके और सामुदायिक सहयोग के अनुभव साझा करेंगे। बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। हर बैठक में अगले माह के लिए पढ़ाई सुधारने के मापने योग्य लक्ष्य तय होंगे। डायट प्राचार्य, शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी को हर माह कम से कम एक बैठक में शामिल होना होगा।


समग्र शिक्षा के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 'शिक्षक संकुल' की मासिक बैठक के आयोजन के संबंध में।


परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 'शिक्षक संकुल' की मासिक बैठक के आयोजन के संबंध में नए निर्देश जारी Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 6:01 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.