समग्र शिक्षा के अंतर्गत आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के नियत मासिक मानदेय में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय

25% बढ़ाया गया समग्र शिक्षा के आउटसोर्स कार्मिकों का मानदेय, बढ़ा मानदेय अक्तूबर से दिया जाएगा

 किसी भी तरह का एरियर नहीं दिया जाएगा

 महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसके लिए जारी किया आदेश 

लखनऊ। प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत जिला परियोजना कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पर तैनात कार्मियों के मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके तहत आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक, लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मानदेय में वृद्धि की गई है। विभाग की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार आशुलिपिक व लेखाकार को प्रति माह 18560 रुपये की जगह 23200 रुपये मानदेय दिया जाएगा। सहायक लेखाकार को 11600 रुपये प्रति माह की जगह अब 14500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। टंकण, लिपिकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों को 11020 रुपये प्रति माह की जगह 13775 रुपये मानदेय दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बढ़ा मानदेय अक्तूबर से दिया जाएगा। इन्हें किसी भी तरह का एरियर नहीं दिया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से सालों से काम कर रहे इन कार्मियों को बड़ी राहत मिली है। सभी जिलों के जिला परियोजना कार्यालयों में पांच-छह कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रदेश भर में लगभग 500 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। 

सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत इन कार्मियों को अब बढ़ा मानदेय दिया जाएगा। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बढ़ा हुआ मानदेय आउटसोर्सिंग पर कार्यरत इन कार्मियों को दिलाना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और पारदर्शी ढंग से मानदेय भुगतान किया जाए।


समग्र शिक्षा के अंतर्गत आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के नियत मासिक मानदेय में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा (प्रारंभिक शिक्षा) के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के नियत मासिक मानदेय में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा 29 सितम्बर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप (पत्रांक: अधि०/मानदेय वृद्धि/4069/2026–27) के अनुसार, यह निर्णय 8 सितम्बर 2026 को संपन्न उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया।

संशोधित मानदेय दरें:

आशुलिपिक: ₹18,560 से बढ़कर ₹23,200

लेखाकार: ₹18,560 से बढ़कर ₹23,200

सहायक लेखाकार: ₹11,600 से बढ़कर ₹14,500

टंकक / लिपिक: ₹11,020 से बढ़कर ₹13,775

कम्प्यूटर आपरेटर: ₹11,020 से बढ़कर ₹13,775


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मानदेय में यह वृद्धि एक बार (One Time) प्रभावी होगी और पूर्व की किसी भी अवधि का एरियर देय नहीं होगा। इस मानदेय वृद्धि से होने वाला समस्त अतिरिक्त व्यय भार समग्र शिक्षा के एमएमईआर (MMER) मद से वहन किया जाएगा।


समग्र शिक्षा के अंतर्गत आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के नियत मासिक मानदेय में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 6:23 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.