राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) में रिक्त 24 पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने हेतु 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित, देखें जारी विज्ञप्ति

बिना अर्हता वाले भी नौकरी के लिए कर रहे आवेदन, सीमैट में प्रतिनियुक्ति के जरिए जारी विज्ञप्ति पर नौकरी के लिए प्रतियोगी छात्र भी भर रहे फार्म


17 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। राज्य शैक्षणिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) की ओर से 24 पदों के लिए प्रतिनियुक्ति पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें आवेदन के लिए वही अर्ह होंगे जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इसके बावजूद आवेदन करने वाले ऐसे लोग हैं जो कहीं नौकरी नहीं कर रहे हैं बल्कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

अब इसे बेरोजगारी कहें या जानकारी का अभाव। आवेदन के लिए 13 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई है। अभी महज 6-7 ऑफलाइन आवेदन ही आए हैं, जिसमें चार चपरासी पद के आवेदन हैं। ये सभी ऐसे हैं जो कहीं सरकारी सेवा में नहीं हैं। बिना अर्हता वाले आवेदन कर रहे हैं।

सीमैट के निदेशक रामशरण सिंह ने बताया कि विज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि सरकारी सेवा में शामिल लोग ही इसके लिए अर्ह होंगे इसके बावजूद ऐसे लोग आवेदन कर रहे हैं जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

दरअसल, विज्ञापन के जरिये विभागाध्यक्ष, सहायक निदेशक, प्रवक्ता, शोध अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी, प्रशिक्षण सहयोगी, शोध सहयोगी, छात्रावास अधीक्षक, आशुलिपिक, प्रशिक्षण सहायक, छात्रावास केयर टेकर, कलर्क-कम-टाइपिस्ट, पुस्तकालय सहायक, मशीन मैन व परिचायक पद पर आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण सहायक व परिचारक पद के लिए दो और बाकी सभी पदों पर एक-एक सीट शामिल है।


SIEMAT में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे 24 पद, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में कार्यरत योग्य कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

10 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में खाली 24 पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत योग्य कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

 आवेदन संग संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी की अनापत्ति और अग्रसारण प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। संस्थान की कार्यकारिणी समिति की दो सितंबर को हुई 27वीं बैठक में इन पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। इसके क्रम में छह अक्तूबर को आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई।

रिक्त पदों में विभागाध्यक्ष, सहायक निदेशक, प्रवक्ता, प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी और कंप्यूटर प्रोग्रामर समेत विभिन्न पद शामिल हैं। विभागाध्यक्ष के चार पद नीति एवं नियोजन, प्रबंधन, शैक्षिक वित्त तथा शोध मूल्यांकन एवं शोध नवाचार विभागों में हैं। इच्छुक कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन संस्थान के ई-मेल siemat@rediffmail.com पर भेज सकते हैं।



राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) में रिक्त 24 पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने हेतु 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित 


राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) में रिक्त 24 पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने हेतु 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित, देखें जारी विज्ञप्ति Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 7:21 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.