राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स हेतु रिसोर्स पर्सन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

NIOS द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स के लिए प्रत्येक जनपद से 10-10 रिसोर्स पर्सन की मांगी थी सूचना, आज अंतिम तिथि

प्रयागराज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स के लिए प्रत्येक जनपद से 10-10 रिसोर्स पर्सन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

पत्र में NIOS के उप निदेशक (सीबीसी) के 30 जुलाई 2026 के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि ब्रिज कोर्स के लिए निर्धारित प्रारूप में रिसोर्स पर्सन से संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाए। सूचना 8 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा NIOS के उप निदेशक (सीबीसी) को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।



राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स हेतु रिसोर्स पर्सन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।





राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित ब्रिज कोर्स हेतु रिसोर्स पर्सन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में। Reviewed by प्राइमरी का मास्टर 2 on 7:19 AM Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.