परिषदीय अर्ध वार्षिक परीक्षा हेतु समय सारिणी एवं दिशा निर्देश जारी, देखें
परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से होंगी शुरू, जारी की गई परीक्षा की समय सारिणी, दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा में शामिल होंगे 1.35 करोड़ से ज्यादा छात्र-छात्राएं
प्रयागराज। प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से समय सारिणी जारी की गई। परीक्षा पांच दिनों तक (21 नवंबर) लगातार दो पालियों में कराई जाएगी। प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा विद्यालयों में यह परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 1.35 करोड़ से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से समय सारिणी जारी कर दी गईहै। यह भी कहा गया है कि परीक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय स्तर पर संबंधित प्रधानाध्यापक, विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी व जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा। परीक्षा व मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। परीक्षाएं 50 अंकों की होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
मौखिक होगी कक्षा एक की परीक्षा
कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा लिखित नहीं बल्कि मौखिक कराई जाएगी। कक्षा दो से पांचवीं तक की परीक्षा लिखित व मौखिक होगी। दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत व कक्षा चार व कक्षा पांच में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमशः 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा गया है। इसी तरह कक्षा से छह से आठ तक की परीक्षा पूरी तरह से लिखित होगी।
परिषदीय अर्ध वार्षिक परीक्षा हेतु समय सारिणी एवं दिशा निर्देश जारी, देखें
Reviewed by sankalp gupta
on
7:24 AM
Rating:
Reviewed by sankalp gupta
on
7:24 AM
Rating:


No comments:
Post a Comment